• Sun. Apr 5th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*दुःखद अपील – किसान(अन्नदाता)भाइयों के लिए*

ByNeeraj sahu

Apr 5, 2026

*दुःखद अपील – किसान(अन्नदाता)भाइयों के लिए*

आज मन अत्यंत व्यथित है। जनपद जालौन के कोंच ब्लॉक सहित लगभग सभी ब्लॉकों के गांवों में हुई अचानक ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
हर किसान पूरे साल कड़ी मेहनत करता है, अपनी फसल के साथ अपने परिवार और बच्चों के सपने जोड़ता है—लेकिन आज वो सारे सपने फिरसे टूटते नजर आ रहे हैं।
किसान इस देश की रीढ़ है, उसकी खुशहाली में ही देश की तरक्की है। ऐसे कठिन समय में किसान खुद को अकेला महसूस न करे, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
मैं एक पत्रकार होने के नाते सरकार, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से करबद्ध विनम्र अपील करता हूं कि वे तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें, किसानों भाइयों के साथ खड़े हों और उनके नुकसान का 100% मुआवजा सुनिश्चित करें।
आज किसान के आंसू पोंछना ही सच्ची सेवा है, यही हमारा धर्म और पूजा है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी किसान भाइयों को इस संकट से उबरने की शक्ति दें।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

Jhansidarshan.in