• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दिव्यांगों ने रैली के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झांसी। उड़ान जन कल्याण समिति के तत्वावधान में करारी गांव स्थित कांशीराम कालोनी में दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता अभियान रेली निकली गयी। समस्त दिवंयागजनो ने ट्राईसाईकल पर बैठ कर बढ चढ़ कर रैली में हिस्सा लिया।
रैली के मुख्य अतिथि डा. दीपक शुक्ला उपनिदेशक दिवंयागजन सशक्तिकरण विभाग झाँसी मंडल ने सभी दिवंयागजनो को पुष्प देकर उनका स्वागत किया तथा दिवंयागजन की रेली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिवंयागजन की रैली ने पूरे कांशीराम कालोनी व गांव मे घूम कर मतदाताओ को संदेश दिया।
उपनिदेशक दिवंयागजन सशक्तिकरण विभाग झाँसी मंडल झाँसी डा॰दीपक शुक्ला ने अपने उदबोधन में बताया कि निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में दिवंयागजनो के लिए हर बूध पर रेम्प, व्हीलचेयर , ट्राईसिकल की सुविधा के साथ दृष्टिबाधित व्यक्तियो के लिए ब्रेल लिपि में पर्ची देने की सुविधा दी गयी है।
उड़ान संस्था की प्रबन्धक सीमा तिवारी ने कहा हम सभी को अपना महत्वपूर्ण वोट देना चाहिए लोकतंत्र में एक एक वोट की कीमत होती है। हम सभी को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान करना चाहिए।
इस अवसर पर कविता शर्मा, मनोज राजपाली, सुमित सेठ, सुनील सोनी, प्रेमनारायण वर्मा, अर्चना सोनी, सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे। युवा महानगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल तरूण साहु ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट-आयुष साहू

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed