*तहसील मुख्यालय के ग्राम पिपरा में ग्रामीणों ने लगाया अवैध कब्जा करने का आरोप दबंगों के सामने प्रशासन मौन*
*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
झांसी:- तहसील टहरौली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरा में खेतों एवं खलिहानों की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया गया है। आरोप लगाया गया है कि दबंग व्यक्ति समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखने वाला है जो कई वर्षों से खेतों एवं खलिहानों की जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए है। अबैध कब्जे की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार तहसील दिवस टहरौली में जिलाधिकारी झांसी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से अबैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं पीड़ित ने बताया कि शिशुपाल सिंह यादव पुत्र दीपचंद यादव ने पूर्व में अवैध कब्जा कर लिया था। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन दबंगों के सामने प्रशासन के हाथ कमजोर दिख रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के मुखिया आदित्य योगी नाथ ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि अगर कोई व्यक्ति अवैध निर्माण करता है अथवा अवैध कब्जा करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध कब्जे को लेकर निर्गत किए गए आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं अधिकारी।