• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तमंचा व कारतूस सहित दबोचा गया युबक*

*तमंचा व कारतूस सहित दबोचा गया युबक*

*कोंच*(जालौन) कोतवाली परिसर में दिन शुक्रवार को पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए बताया कि घटना दिनांक 14 जुलाई 2021 की है जब अभियुक्त शाहरुख उर्फ अमजद पुत्र आजाद कुरैशी निबासी मुहल्ला आराजी लेन जमीनी विबाद को लेकर तमंचा लहरा रहा था और उसका एक बीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के मार्ग दर्शन व पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक वलिराज शाही की टीम में शामिल सागर चौकी प्रभारी संजीब कुमार दीक्षित उपनिरीक्षक जीतेन्द्र सिंह कांस्टेविल अनूप कुमार धर्मराज आशीष तिवारी बृजेन्द्र सिंह ने दिनांक 16 जुलाई 2021 समय करीब 7.35 बजे सुबह कैलिया वाईपास स्थित मरघट तिराहे से अभियुक्त शाहरुख को एक अदद देशी तमंचा 315 वोर व तीन अदद जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया गया जिसे पकड़ कर कोतवाली ले आये जहां पुलिस ने उक्त के खिलाफ मुकद्दमा संख्या 251/21 धारा 3/25 आर्म्स एकतमे मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jhansidarshan.in