• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से जनता त्रस्त-*

*डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से जनता त्रस्त-*

रिपोर्ट ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

गरौठा(झॉसी) प्रदेश में आए दिन पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों मैं वृद्धि के कारण जनता परेशान है। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में लगातार वृद्धि की जा रही है। केंद्र की सरकार केवल राजगद्दी को संभालने में लगी हुई है जनता के पैसे से चुनाव जीत रही है जनता के हित के लिए कार्य नहीं कर रही है सत्ता धारी लोग केवल पूंजीपतियों के सामने नतमस्तक हो गए हैं। केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार हो केवल जनता को दुख देने का काम कर रहे हैं बढ़ती महंगाई ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया लेकिन केंद्र में बैठे मोदी प्रदेश में बैठे योगी के कानों में जूं तक नहीं रेंगती हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। भाजपा सरकार जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर अपना वोट बैंक बना रही देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा,वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीब जनता को खुलेआम लूटने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी निर्लज्ज एवं निरंकुश हो गए हैं। पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के कारण लोगों के घरों का तथा किसानों के बजट का सत्यानाश हो चुका है! केन्द्र की प्रगतिशील कांग्रेस पार्टी एवं राज्य की समाजवादी पार्टी वर्तमान प्रदेश सरकार का पुरजोर विरोध कर रही हैं!

Jhansidarshan.in