• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी में डकैती व रंगदारी मामले में बड़ी कार्रवाई, अनिल यादव 8 घंटे की पुलिस रिमांड पर

ByNeeraj sahu

Dec 25, 2025

झांसी में डकैती व रंगदारी मामले में बड़ी कार्रवाई, अनिल यादव 8 घंटे की पुलिस रिमांड पर
झांसी। डकैती और रंगदारी के चर्चित मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। दीप नारायण सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले आरोपी अनिल यादव को एमपी/एमएलए विशेष न्यायालय ने 8 घंटे की पुलिस रिमांड पर देने की अनुमति दी है। अदालत ने दो दिन की रिमांड की मांग को खारिज करते हुए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सीमित अवधि की रिमांड चार शर्तों के साथ मंजूर की।
गुरुवार को पुलिस आरोपी अनिल यादव को लेकर मोंठ पहुंची, जहां मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन पूछताछ और जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान कटया बाजार स्थित रोड की कोठी पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान कई अहम जानकारियां जुटाई गई हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल यादव पर डकैती और रंगदारी से जुड़े गंभीर आरोप हैं और वह मामले में अन्य आरोपियों के संपर्क में रहा है। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान की गई पूछताछ से पूरे नेटवर्क और वारदात से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है और एकत्र साक्ष्यों के आधार पर मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed