• Sun. Apr 5th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी मंडल के दैलवारा – न्यू ललितपुर टाउन खंड में न्यू कोर्ड लाइन और विद्युतीकरण कार्य के संबंध में सार्वजनिक सूचना

ByNeeraj sahu

Jan 9, 2025

झांसी मंडल के दैलवारा – न्यू ललितपुर टाउन खंड में न्यू कोर्ड लाइन और विद्युतीकरण कार्य के संबंध में सार्वजनिक सूचना

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि झांसी मंडल के दैलवारा – न्यू ललितपुर टाउन खंड में न्यू कोर्ड लाइन और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इस खंड में दिनांक 10.01.25 को उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता द्वारा गति परीक्षण और विद्युतीकरण का निरीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात, दिनांक 11.01.25 को रेल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल, लखनऊ द्वारा इस खंड का निरीक्षण और गति परीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के उपरांत, इस खंड में न्यू कोर्ड लाइन और विद्युतीकरण को संचालित कर दिया जाएगा।

आस-पास के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे निम्नलिखित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें:
1. बिजली के तारों और खंभों से दूर रहें।
2. रेलवे लाइन के आसपास न बैठें और न ही अनधिकृत रूप से पार करें।
3. अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें।

कृपया ध्यान दें कि इन नियमों का उल्लंघन रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। उल्लंघन करने पर जुर्माना, जेल, या दोनों हो सकते हैं।

सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की जाती है ताकि रेलवे की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।

Jhansidarshan.in