• Tue. Apr 7th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोतवाली पुलिस की सफलता, 7 जुआरी गिरफ्तार,धनराशि बरामद…..

By

Feb 13, 2021

झांसी दर्शन नीरज साहू:

झांसी के एसएसपी निरंतर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसे हुए हैं ऐसा विगत इन दिनों देखा जा रहा है । जब से झांसी जनपद में दिनेश कुमार प्रभु एसएसपी के रूप में आए हैं तभी से अपराधियों में भय व्याप्त है और उनकी मंजिल जेल है । इसी क्रम में आज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली निरीक्षक के निर्देश पर खंडेराव गेट चौकी प्रभारी बृजेश साहू एवं एसआई जय गोविंद के संयुक्त टीम द्वारा खास सूचना पर पचकुइयां मंदिर के पास ढिमरयाना मोहल्ला मैं छापा मारा गया l यहां पर कई दिनों से खुलेआम हार जीत की बाजी लगाई जा रही थी इस पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से नगद कुल नगद धनराशि 1810 रुपए बरामद की उपरोक्त आरोपियों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालन किया l

 

झांसी दर्शन नीरज साहू: कोतवाली पुलिस की सफलता 7 जुआरी गिरफ्तार,धनराशि बरामद ।

Jhansidarshan.in