• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी कप्तान द्वारा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे आरक्षी गणों को डॉ. द्वारा फिजियोथैरेपी की जानकारी

By

Feb 22, 2021

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आमंत्रण पर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज द्विवेदी द्वारा शारीरिक परेशानियों से बचाव के उपाय व व्यायाम के प्रभावी तरीकों के बारे में दी गयी जानकारी
**********
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 के आमंत्रण पर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज द्विवेदी द्वारा पुलिस लाइन झाँसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षी गण को शारीरिक परेशानियाँ जैसे गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, कमर दर्द, घुटने का दर्द के कारण और उससे बचाव के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । रिक्रूट महिला आरक्षी गण को दिनचर्या में बदलाव व व्यायाम के मुख्य एवं प्रभावी तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी ।

Jhansidarshan.in