• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी जेल से भागा जीतू फिर सलाखों में:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | बीते दस वर्ष पहले झाँसी जिला कारागार की दीवार को फांदकर फरार होने वाले एक इनामियाँ अपराधी को नवाबाद तथा स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया है |
एसएसपी जे के शुक्ला ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बीते दस वर्ष पहले थाना प्रेमनगर में पंजीकृत मुकदमे में झाँसी जेल में निरुद्ध रेलवे कालोनी निवासी जीतू जेल की दीवार को फांदकर भाग गया था और दस वर्षों से ही फरार चल रहा था | जीतू के ऊपर 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित था | उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा उक्त अपराधी की डीआरएम चौराहा पर मौजूद होने की सूचना मिली | सूचना पर विश्वास करते हुए नवाबाद प्रभारी तथा स्वाट प्रभारी बताये गए स्थान पर पहुँच गए | पुलिस को देख जीतू ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया | पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी जीतू को पकड़ लिया | नवाबाद पुलिस ने जीतू के विरुद्ध थाना नवाबाद में धारा 307 पुलिस मुठभेड़ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की है |

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed