• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी-आने वाले दिन हो सकते हैं कठिनाइयों से भरे, डीएम ने समस्त विद्यालयों को दिए अवकाश के निर्देश:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | भारी बारिश के चलते सामान्य जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है | आने वाले दो दिनों में और अधिक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है | इसी के चलते जनपद के समस्त विद्यालयों को आगामी दो दिनों के अवकाश के निर्देश कर दिए गए है |
डीएम शिवसहाय अवस्थी ने आज जनपद के चेकडैमों का जायजा लिया | आगामी दो दिनों में और अधिक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है | किसी भी हानि से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है | डीएम शिवसहाय अवस्थी खुद स्वयं बारिश से ग्रस्त इलाकों पर अपनी नजर रखे हुए है | इसी के चलते आज जिलाधिकारी ने झाँसी जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों को दिनांक 7 और 8 को अवकाश करने का आदेश जारी किया है | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने बताया कि जिन विद्यालयों में परीक्षा चल रही हैं उन विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अवकाश के सम्बन्ध में स्वयं निर्णय करेंगे |

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed