• Sun. Apr 5th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जालौन में बेमौसम आफत: कोंच में 40 मिनट तक मूसलाधार बारिश, गिरे बड़े-बड़े ओले

ByNeeraj sahu

Apr 5, 2026

जालौन में बेमौसम आफत: कोंच में 40 मिनट तक मूसलाधार बारिश, गिरे बड़े-बड़े ओले

जालौन जनपद में रविवार की दोपहर एक बार फिरसे अचानक बदले मौसम ने कहर बरपा दिया। कोंच क्षेत्र में करीब 40 मिनट तक तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिसमें बड़े-बड़े ओले गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
तेज ओलावृष्टि के चलते कई लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं घरों और छतों पर ओलों का ढेर लग गया। शहर की मुख्य सड़कों और गलियों में पानी भरने से जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ओलों का आकार काफी बड़ा था, जिससे टिन शेड, छतों और खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। अचानक आई इस बारिश से बाजारों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की उम्मीद है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

Jhansidarshan.in