जालौन जिले के दुल्हनों को नहीं मिल रही LPG गैस,सिलेंडरों के लिए हो रही अधिकारियों की परिक्रमा
जालौन। जिले में शादी के सीजन के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने दुल्हनों की चिंता बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि जिन घरों में शादियों की तैयारियां जोरों पर हैं, वहां गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दुल्हनों को अपने सबसे महत्वपूर्ण दिन से पहले प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले की कई दुल्हनों ने आज अधिकारियों से संपर्क कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। दुल्हनों का कहना है कि बिना गैस सिलेंडर के शादी की तैयारियां पूरी करना मुश्किल हो रहा है। इसी क्रम में नंदिनी सिंह, जिनकी शादी 20 अप्रैल को होनी है, ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जल्द सिलेंडर दिलाने की मांग की है। वहीं, अनुष्का, जिनकी शादी 25 अप्रैल को तय है, ने भी प्रशासन से मदद की अपील की है।
दुल्हनों और उनके परिजनों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शादी की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए रेहड़ी वाले, ठेले वाले भी ब्लैक में 1700 रुपए सेलेकर 1800 रुपए ले ब्लैक में सिलेंडर ले रहे हैं, इससे उनके व्यापार और परिवार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है,कई ठेले वाले तो अपना ठेला बन्द कर चुके हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले को संज्ञान में लेकर समाधान का आश्वासन दिया गया है।