*जालौन कोतवाली पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ दो टापटेन अपराधियो को किया गिरफ्तार*
कोतवाली पुलिस को दो टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से 250 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। दोनों ही बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि अशफाक आदतन अपराधी है। कोतवाली में इसके खिलाफ गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट जैसे 17 मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर अशफाक टॉपटेन अपराधियों में शामिल है। उधर पुलिस ने देवनगर चौराहे के पास से एक और टॉपटेन अपराधी बबलू नट निवासी ग्राम धंतौली को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने 130 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। एसएसआई आनंद सिंह ने बताया कि बबलू नट के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, अर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत जालौन व कोंच कोतवाली में 7 मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।