• Sat. Apr 4th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन,ब्रेकिंग*…….… *आज़ फिर से हुई एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत*

*जालौन,ब्रेकिंग*…….…

*आज़ फिर से हुई एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत*

जनपद जालौन के सिकरी राजा निवासी मृतक के शव को देखकर गांव वालों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से किया मना।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को कराया अवगत।

सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी जालौन, गुलाब सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम, तहसीलदार जालौन बलराम गुप्ता तथा मेडिकल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची।

और बड़ी मुश्किल से परिजनों को समझाया और उसके बेटे का अंतिम संस्कार के लिए राजी किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और सतर्कता से मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in