• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जल ही जीवन है और आने वाले भविष्य के लिए बड़ी चुनौती है जल स्तर रिपोर्ट:- प्रदीप*

*जल ही जीवन है और आने वाले भविष्य के लिए बड़ी चुनौती है जल स्तर रिपोर्ट:- प्रदीप*

बुन्देल खंड में इस साल कम वारिश को देखते हुए सूखा जैसे हालात बनने लगे है इस स्थिति को देखते हुए भूगर्भीय जल स्तर नीचे और जाने लगा है जो पेयजल और फसल दोनों के लिए बड़े संकट और चिंता का विषय बन रहा है लोग वारिश की बड़ी आशा लगाये थे की मानसून में पानी वर्शेगा तब जल स्तर बढेगा और अच्छी फसल भी हो जाएगी मगर यह निराशा में बदलते दिखाई दे रहा है और आने वाले भविष्य के लिए बड़ी चुनौती है यह उद्गार परमार्थ संसथान के परियोजना प्रबंधक सतीश चन्द्र ने अटल भूजल योजना अंतर्गत डी पी एम यू झांसी के सहयोग से परमार्थ समाज सेवी संसथान द्वारा भूजल सप्ताह विकासखंड बबीना के ग्रामपंचायत अमरपुर में आयोजन के दौरान कहा उन्होंने कहा भूगर्भ जल स्तर को बढाने ऊपर लाने के लिए अटल भूजल योजना में पंचायते सम्बंधित विभाग और समुदाय अपनी भूमिकाये और सहभागिता करके योजना के उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाबी पाई जा सकती है उन्होंने कहा इस योजना के अंतर्गत चनित ग्राम पंचायतो का जल सुरक्षा कार्य योजना भी बनाई जा रही है खास करके समुदाय की जिम्मेदारी है योजना समुदाय आधारित होना चाहिए पंकज गौतम द्वारा भूगर्भ जल की स्थति एवं जल सरंक्षण सम्बर्धन पर जानकारी दी गई उन्होंने कहा की 16 – 22 जुलाई 2021 तक यह भूजल सप्ताह के माध्यम से संसथान द्वारा बबीना विकास खंड के 7 ग्राम पंचायतो के लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है तथा जोशीले नारों के साथ ग्रामीणों के द्वारा रैली निकाली गई एवं वाल पेंटिंग कार्य भी किया गया । इस कार्यक्रम में ग्रामप्रधान ग्राम पंचायत अमरपुर शिवकुमार , पंचायत मित्र उमाशंकर,जल सहेली सुलेखा सहित 90 लोग उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in