• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं जागरुकता अभियान” का आयोजन

ByNeeraj sahu

Oct 23, 2024

रबी उत्पादकता गोष्ठी-2024 में किसानों को खेत में आग लगाने से होने वाले नुकसान की देंगे वैज्ञानिक जानकारी

** जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं जागरुकता अभियान” का आयोजन 24 अक्टूबर को

** गोष्ठी में होगा कृषक-वैज्ञानिक संवाद, सिखाए जाएँगें किसानों को आधुनिक खेती के गुण

** वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की भी दी जाएगी जानकारी, कम लागत में अधिक लाभ कैसे लें पर भी देंगे सुझाव

** रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम तथा कृषि प्रदर्शनी में अधिक से अधिक किसानों को किया आमंत्रित

उप कृषि निदेशक एमपी सिंह ने अवगत कराया है कि कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ के निर्देशानुसार “जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी- 2024, जनपद स्तरीय किसान मेला (तिलहन एवं मक्का) एवं जनपद स्तरीय जागरुकता अभियान” का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे पं०दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झाँसी में आयोजित किया जा रहा है। जिससे कृषकों को एक ही स्थान पर समस्त विभागों की जानकारी प्राप्त होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान वैज्ञानिकों से संवाद कराते हुये किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में गोष्ठी में प्रतिभाग करने आव्हान किया। उन्होंने बताया कि गोष्ठी में वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक खेती के अतिरिक्त खेत में फसल अवशेष में आग लगाने पर होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया की किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से कम लागत में फसल से कैसे अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जाए विषय में आधुनिक खेती और आधुनिक यंत्रों का उपयोग करते हुए कैसी खेती किसानी की जाए की भी जानकारी दी जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस अवसर पर समस्त विभाग एवं अन्य कृषक उत्पादक संगठन द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी,जिसमें उनके द्वारा उत्पाद की जानकारी तथा विभागों द्वारा किसानों के हित लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed