• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

छात्राओं को पढ़ाया गया नारी सुरक्षा का पाठ:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज नगर रानी लक्ष्मी बाई राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में नारी सुरक्षा तथा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया |
गोष्ठी के मुख्य अतिथि एसएसपी जे के शुक्ला ने उपस्थित छात्राओं को उनकी आत्म सुरक्षा तथा अपने आस पास हो रहे नारी अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाने को कहा | उन्होंने छात्राओं को महिला अपराधों के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित वूमेन पावर हेल्पलाइन-1090, डायल हंड्रेड, ई-एफआईआर, साइबर क्राइम सहित नारी सुरक्षा दल के समबन्ध में जानकारी दी | एसएसपी ने छात्राओं से 1090 ना लगने की स्थति यूपी 100 डायल करने को कहा जिससे की समय रहते अत्याचार श रही नारी को बचाया जा सके |
कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद त्यागी सीओ, अभिसूचना इकाई झाँसी ने किया | इस दौरान महिला थाना निरीक्षक अर्चना सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी पूनम शर्मा, नारी सुरक्षा दल प्रभारी मिथिलेश, सोशल मीडिया सेल से संजीव कुमार, कॉलेज प्रचार्य आर के गुप्ता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed