• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

चिल्ड्रन पार्क में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया

ByNeeraj sahu

Oct 9, 2024

महिला कल्याण संगठन, उ.म.रे, झाँसी मंडल व सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट तथा जागृति एनजीओ द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन

आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट व महिला कल्याण संगठन तथा जागृति स्वयं सेवी संस्थान के तत्वाधान में चिल्ड्रन पार्क में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रेनू गौतम के मुख्य आतिथ्य तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्या, महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता मौर्या व सचिव श्रीमती मोनिका गोयल श्रीमती पूनम तलरेजा श्रीमती सारिका तिवारी श्रीमती सुमन शर्मा एवं श्रीमती रचना चतुर्वेदी के विशिष्टआतिथ्य में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पास स्थित चिल्ड्रन पार्क में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसमें बाउंड्री के चारों ओर अशोक के लगभग 50 पौधे लगाए गए जिन की देखभाल सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट करेगा तथा सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों एवं जागृति एनजीओ के सदस्यों ने महिला समाज सेवा समिति के साथ मिलकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रम किया।

इस अवसर पर रेल संस्थान के सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद, कोषाध्यक्ष संजीव परिहार, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार वर्मा, नीरज वर्मा, नंदकिशोर, शैलेंद्र संज्ञा अनिरुद्ध सिंह यादव, मोहम्मद शरीफ, विकास सक्सेना, जितेंद्र कुमार रायकवार पंकज साहू एवं जागृति एनजीओ के सचिव एन के जैन राजकुमार थापक राम नगीना यादव रामनिवास सुनील शर्मा एवं अन्य सभी सदस्य आदि उपस्थित रहे।तथा जागृति एनजीओ के तत्वाधान में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed