• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

चला रहे थे ट्रक, अचानक आ गया नींद का झोंका, फिर कुछ ऐसा हुआ कि पहुंच गए : रिपोर्ट- धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झांसी – थाना मोंठ के नेशनल हाईवे मार्ग पर चौहान पेट्रोल पंप के निकट एक डंपर चालक ने पीछे से किसी अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक व क्लीनर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 100 पुलिस को दी, सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस 0385 मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे ट्रक चालक व क्लीनर शंकर लाल पुत्र गोपाल दास उम्र 40 वर्ष निवासी भीमगंज थाना हिंडोली जिला बूंदी, व रामसिंह पुत्र राधाकृष्ण उम्र 38 वर्ष गोदन का बाग थाना जाजपुर जिला भीलवाड़ा दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया गया, व हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

EDIT DHERENDRA RAYKWAR 

Jhansidarshan.in