ग्वालियर लॉबी में संरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य क्रू नियंत्रक, रनिंग रूम इंचार्ज ग्वालियर एवं मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक सहित कुल 4 क्रू लॉबी इंचार्ज, 11 लोको पायलट एवं 18 सहायक लोको पायलट उपस्थित रहे।
संरक्षा संवाद के दौरान संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से SPAD (Signal Passed At Danger) की घटनाओं का विश्लेषण करते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सावधानियों एवं उपायों पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा प्रशिक्षण एवं आत्मविकास में इसकी उपयोगिता को समझाया गया।
क्रू सदस्यों को Quality Rest एवं Effective Call Out के महत्व पर भी विस्तार से अवगत कराया गया, जिससे सुरक्षित एवं सुचारु ट्रेन संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
संवाद के दौरान Shunting कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, उपस्थित क्रू सदस्यों द्वारा अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए गए, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया।
झांसी मंडल अंतर्गत झांसी–कानपुर रेलखंड के कालपी–चौन्नह डाउन लाइन में स्थित ब्रिज संख्या 1279/1 का सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन किया गया। पूर्व में 1×0.91 मीटर के स्टोन स्लैब ब्रिज को हटाकर उसके स्थान पर 1.29×2.35 मीटर का आधुनिक RCC बॉक्स स्थापित किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु 4 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दोपहर 12:45 बजे से 16:45 बजे तक लिया गया। निर्धारित समय के भीतर कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए 16:45 बजे ब्लॉक क्लियर कर दिया गया और रेल यातायात सुचारु रूप से पुनः प्रारंभ कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि यह कार्य DFC फीडर रूट पर अब तक प्रतिस्थापित किए गए 25वें ब्रिज के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड से न केवल ट्रैक की संरक्षा एवं स्थिरता में वृद्धि होगी, बल्कि रेल संचालन की गति एवं दक्षता में भी सुधार होगा।
झांसी मंडल द्वारा संरक्षा एवं आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयास भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे।
दिनांक: 04.04.2026
ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर विशेष चेकिंग अभियान: अवैध वेंडिंग पर विशेष कार्रवाई
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध वेंडिंग की रोकथाम हेतु दिनांक 03.04.2026 को ग्वालियर-भिंड रेलखंड तथा ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के साथ-साथ अवैध वेंडिंग करने वालों के विरुद्ध विशेष रूप से सघन कार्रवाई की गई।
दिन भर चले इस अभियान में कुल 12 मामलों से ₹3540 से अधिक रेल राजस्व वसूल किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर. के. वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री रूप सिंह मीना द्वारा विशेष भूमिका निभाई गई। रेल प्रशासन द्वारा निरंतर अवैध वेंडिंग एवं टिकट संबंधी अनियमितताओं के विरुद्ध ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही ले जाएं तथा रेल परिसर में धूम्रपान एवं गंदगी न फैलाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध वेंडिंग से दूर रहें।