राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मुखिया ने कोंच ब्लाक का अध्यक्ष ग्राम पंचायत गुमावली के प्रधान विजय कुमार को ब्लाक अध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मुखिया ने ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार को बनाने के बाद उनसे आशा की है कि वह संगठन के प्रति तन, मन से सहयोग करें व संगठन का प्रचार प्रसार करें। वहीं ब्लाक अध्यक्ष बनने के बाद विजय कुमार ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है और उन पर विशवास जताया है वह उस पर खरे उतरेगें।