• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

क्षेत्र भ्रमण करते हुए अचानक तहसील परिसर पहुंचे जिलाधिकारी मचा हड़कंप: रिपोर्ट मुबीन खान:

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u684896368/domains/jhansidarshan.in/public_html/wp-content/themes/newses/single.php on line 83

क्षेत्र भ्रमण करते हुए अचानक तहसील परिसर पहुंचे जिलाधिकारी मचा हड़कंप: रिपोर्ट मुबीन खान:

  • ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी | आज शाम 5:00 बजे के लगभग जिलाधिकारी झांसी आंद्रा वामसी क्षेत्र भ्रमण करते हुए अचानक तहसील परिसर में पहुंच गए|
अचानक उन्हें देखकर तहसील कर्मचारी हतप्रभ रह गए|
जिलाअधिकारी झांसी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए|
जिसमे जिलाअधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह से एसडीएम कोर्ट मे 5 वर्ष पुराने मुकदमे जल्द से जल्द निपटाने को कहा|
वहीं उन्होंने तहसील क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉकों के बारे में भी उपजिलाधिकारी से जानकारी ली|
वहीं जिलाअधिकारी द्वारा भू माफियाओं एवं खनिज माफिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गयी|
वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार मनोज कुमार एवं साथ में मौजूद कानूनगो एवं लेखपालों को किसान मुआवजा राशि की लिस्ट जल्द से जल्द तैयार करने को कहा जिससे किसानों का पैसा उनके खातों में जल्द पहुंच जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े |
शासन की मंशा अनुरूप सभी किसानों को मुआवजा राशि का लाभ मिल सके |
वहीं जिलाधिकारी द्वारा अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज मैं परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया|
मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह सहित तहसील स्टाफ एवं कोतवाली पुलिस मौजूद रही|

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed