• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोंच में गल्ला व्यापारी समिति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

ByNeeraj sahu

Nov 13, 2024

कोंच में गल्ला व्यापारी समिति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

कोंच(जालौन): गल्ला व्यापारी समिति का शपथ ग्रहण समारोह आज बुधवार को बल्दाऊ धर्मशाला में संपन्न हुआ।
बल्दाऊ धर्मशाला में नवनिर्वाचित गल्ला व्यापारी समिति का शपथग्रहण समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन डॉ घनश्याम अनुरागी के मुख्य आतिथ्य, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष कोंच प्रदीप कुमार गुप्ता, मंडी सभापति/ एसडीएम ज्योति सिंह, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सरनाम सिंह यादव, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, डीडीए झांसी शिवकुमार राघव आदि के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुरागी ने समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल खिल्ली वाले, उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, मंत्री विजल अग्रवाल रोहन, सहमंत्री जयप्रकाश मुखिया, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार खिल्ली वाले, ऑडीटर बलराम कुशवाहा को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों हेमलता गिरवासिया, संजीव निरंजन, सतीश राठौर, महेंद्र दीवौलिया, ज्ञानेंद्र सेठ, दिलीप अग्रवाल, लोकेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र पाठक, सुमित कुशवाहा, विनीत पटेल को उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाई। मंचस्थ अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारिक संगठनों का कार्य व्यापारियों की दिक्कतों को दूर करना है, सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उम्मीद है कि गल्ला व्यापरियों के हित में काम करेंगे। इस दौरान कोंच कोतवाल अरुण कुमार राय, गंगाचरण वाजपेयी, केशव बबेले, रामकुमार अग्रवाल रम्मू, राहुल तिवारी, सतीश अग्रवाल, कढोरेलाल यादव, राजकुमार यादव, अखिलेश बबेले, सुरेश अग्रवाल, दिनेश सोनी, मुकेश सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed