• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच को विश्व पटल से जोड़ा फ़िल्म फेस्टिवल ने : अपर जिला जज*

*कोंच को विश्व पटल से जोड़ा फ़िल्म फेस्टिवल ने : अपर जिला जज*

*कोंच*(जालौन) द्वितीय कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का बतौर फेस्टिवल मुखिया समापन करते हुए अपर जिला जज श्री अनिल कुमार यादव ने कहा कि कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ने कोंच को विश्व पटल से जोड़ने का कार्य किया है, शहर सिनेमा और गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का सार्थक प्रयास फेस्टिवल द्वारा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को फेस्टिवल में मंच मिलने से उनके सफलता का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
फेस्टिवल मुखिया अपर जिला जज श्री अनिल कुमार यादव ने कहा कि कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के वर्चुअल मंच पर आयोजित हुई सभी प्रस्तुतियां तारीफ के काबिल रही। लगातार पांच घण्टे से अधिक समय तक नृत्य कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास भी कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के सार्थक परिणाम सामने लाएगा।

Jhansidarshan.in