• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, झांसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “भेषज 2024” का समापन

ByNeeraj sahu

Nov 22, 2024

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, झांसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “भेषज 2024” का समापन

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, झांसी द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “आयुर्वेदिक औषधि विकास – भेषज 2024” का आयोजन दिनांक 21 से 22 नवम्बर को झाँसी के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया गया | जिसका समापन समारोह दिनांक 22/11/2024 को अपरान्ह में संपन्न हुआ जिसमे डॉ. रमण सिंह निदेशक, PCIM&H, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार; डॉ. श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह, निदेशक, केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मैसूर; डॉ. जी. बाबू, निदेशक, केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, कोलकाता; डॉ. बैद्यनाथ मिश्र, मुख्य शोधकर्ता, डाबर रिसर्च फाउंडेशन गाज़ियाबाद, डॉ. सुलोचना भट्ट, प्रभारी सहायक निदेशक, केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु आदि उपस्थित रहें I संस्थान प्रभारी डॉ. सीएच. वी. नरसिम्हाजी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्होंने इन दो दिनों में हुए वैज्ञानिक विचारमंथन के निष्कर्षों को साझा किया I कार्यक्रम के दौरान मौखिक शोधपत्र प्रस्तुति के तीन व पोस्टर प्रस्तुति कर्ताओं को तीन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) ऐसे पुरस्कार प्रदान किये गए I दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीव कुमार लाले द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया I कार्यक्रम का सूत्र संचालन श्री राहुल मौर्य द्वारा किया गया I कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ I

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed