• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कुठौन्द पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर,आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा*

*कुठौन्द पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर,आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा*

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

कुठौन्द/जालौन
कुठौन्द थानाध्यक्ष अरुण तिवारी को थाना क्षेत्र के वावली में जुआ के फड़ लगे होने की सूचना मिली जिसपर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह के साथ आधा दर्जन से अधिक सिपाही वावली में अमरूद की बगिया में चल रहे जुए के फड़ पर कुठौन्द पुलिस का छापा पड़ा। वही पुलिस देख हड़कम्प मच गया और वहां भगदड़ मच गई और जुआ खेलने वाले सात लोगो को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में अंकित द्विवेदी उर्फ अंतु , मोफतलाल, रामकुमार, रोहित,रामनरेश, आकाश मिश्रा, आशुतोष निवासीगण वावली को मौके से पकड़ लिया गया।
पकड़े गए लोगो के पास से 20200 रुपये मिले
इसके बाद
सभी लोगो को थाना ले आकर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी|
थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा किसी भी कीमत पर गलत काम नही होने दिए जाएंगे और अपराध की प्रथम सीढ़ी है जुआ|
थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि सूचना दे सकते है अगर कही जुआ हो रहा है|

Jhansidarshan.in