• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कुठौंद ब्लाक में प्रेमलता द्विवेदी ने ली ब्लाक प्रमुख पद की शपथ//रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*

*कुठौंद ब्लाक में प्रेमलता द्विवेदी ने ली ब्लाक प्रमुख पद की शपथ//रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*

माधौगढ़ (जालौन ) – मंगलवार को विकास खण्ड कुठौंद के अन्तर्गत ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता द्विवेदी व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली ।
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर जिला अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह सेंगर (बना ) , विधायक मूलचन्द निरंजन , कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन , शिवकुमार सिंह सेंगर ,संतोष द्विवेदी , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामू द्विवेदी , शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए तो वहीं एसडीएम जालौन ने ब्लाक प्रमुख प्रेमलता को कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी पूर्ण कार्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई एवं खण्ड विकास अधिकारी संदीप यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी सदस्य अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदार पूर्ण एवं भारतीय संविधान की निष्ठा के अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना ने कहा कि जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये निष्पक्ष जीत हासिल की है इस जीत का श्रेय हमारी समस्त जनता का है जो भारतीय जनता पार्टी की उन्मुक्तियों को पहचानती है एवं भाजपा को अपना सहयोग प्रदान करती है इस दौरान अग्नेय , रवीन्द्र सिंह , लक्ष्मीकांत , नबाव सिंह गुर्जर , विवेक कुशवाहा , संजीव उपाध्याय , गिरीश तिवारी ,अभिनव दीक्षित , अनुज द्विवेदी , मनीष शुक्ला , प्रधान श्याम सिंह पाल , प्रधान रिंकू पाल , ऐको प्रधान सेठ नीरज तरसोलिया गहोई, आकाश द्विवेदी नितिन गुप्ता अन्य लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in