कालपी क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जालौन। थाना कालपी क्षेत्र के ग्राम लोहार में उस समय हड़कंप मच गया जब दो अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
थाना कालपी पुलिस के साथ फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शवों की शिनाख्त हो गई है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।