*कार में अचानक आग लगने से कार सवार बाल-बाल बचे :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
उरई(जालौन)।कदौरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाइवे में चलती मारुति कार में अचानक आग लग जाने से सड़क पर हड़कम्प मच गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना के प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार में चौकी इंचार्ज सोवरन सिंह व का. संजय कुमार द्वारा राहगीर ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य किया गया।जिससे कार में बैठे करीब आधा दर्जन बच्चे महिला पुरुषों को बचा लिया गया. कार में सवार रिश्तेदारी से लौटकर वापस ग्राम बोहद पुरा घर जा रहे थे। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई है।फायर विग्रेड के पहुंचने के पूर्व ही कदौरा पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घट सकी।