• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

…..और गेंहू क्रय केंद्र प्रभारी जाएंगे जेल:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी निखिल फुंडे ने आज आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को किसानो के साथ संवेदनशील होकर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने को कहा | उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित समस्त गेंहू क्रय केंद्रों जांच कराई जायेगी | उन्होंने कहा कि गेंहू क्रय केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न और गड़बड़ी करने वाले केंद्र प्रभारियों को बख्शा नहीं जाएगा | साथ ही उन्होंने बताया कि यदि जांच के दौरान केंद्र पर गड़बड़ी पाई जाती है तो केंद्र प्रभारी को जेल भेजा जाएगा | उन्होंने किसानों को खेतों में अवशेषों को जलाने से मना किया | बैठक में उपस्थित गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि किसानों का उड़द खरीद का लंबित भुगतान सरकार द्वारा जल्द ही खातों में पहुंचा दिया जाएगा | बैठक के दौरान कमलेश लम्बरदार ने एरच एफसीआई केंद्र पर केंद्र प्रभारी द्वारा की जा रही गड़बड़ी के बारे में बताया | डिप्टी आरएमओ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी इसकी शिकायत किये जाने पर सीडीओ ने तत्काल केंद्र प्रभारी को हटाए जाने का आदेश दिया |
इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाई एस तोमर, विधुत, सिंचाई अधिशाषी अभियंता सहित अन्य अधिकारी तथा किसान मौजूद रहे | बैठक का संचालन जिलाकृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने किया |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed