• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ओरछा में इंटैक द्वारा पर्यटन संगोष्ठी में ट्रैवल गाइडों को सम्मानित किया गया..

By

Mar 21, 2021

ओरछा में इंटैक द्वारा पर्यटन संगोष्ठी में ट्रैवल गाइडों को सम्मानित किया गया

आज ओरछा में भारतीय सांस्कृतिक निधि ओरछा अध्याय द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीलकमल माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य, बुंदेलखण्ड के पर्यटन विशेषज्ञ प्रदीप कुमार तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं ओरछा अध्याय के संयोजक प्रसन्ना माथुर तथा दतिया अध्याय के संयोजक विनोद मिश्रा की अध्यक्षता में ट्रैवल गाइडों के सम्मान समारोह का आयोजन में किया गया , मुख्य अतिथि ने पर्यटन पर आधारित विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना के कारण वर्तमान परिस्थितियों में पर्यटन उद्योग को मंदी से उबारने के लिए शासन को हर सम्भव प्रयास करना होगा, विशिष्ट अतिथि ने संगोष्ठी में उपस्थित मप्र शासन के मान्यता प्राप्त ट्रैवल गाइडों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मानकों के आधार पर गाइडों की नियुक्ति की जाती है उस आधार पर शासन द्वारा गाइडों को जीवन यापन के लिए न्यूनतम मानदेय का निर्धारण करना चाहिए उन्होने कहा बुंदेलखण्ड आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए उचित मूल्य के टूर पैकेज पर भी विचार करना चाहिए जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा तथा शासन के राजस्व में वृद्धि होगी , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें माथुर जी ने कहा कि ट्रैवल गाइड पर्यटन उद्योग का मुख्य आधार हैं सरकार को समय समय पर गुणवत्तापरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए, मुख्य वक्ता विनोद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कलाकारों की तरह संस्कृति विभाग की ओर से उम्रदराज गाइडों के लिए शासन को न्यूनतम पेंशन की व्यवस्था करनी चाहिए इंटैक के ओरछा अध्याय के द्वारा ओरछा के इतिहास से देशी विदेशी पर्यटकों को परिचित कराने वाले गाइडों में प्रमुख रूप से वन्दना दुबे, सुनील सिंह, हेमन्त गोस्वामी, अजय राजावत,नितिन खरे,गोविन्द यादव,बादाम सिंह यादव, घनश्याम गोस्वामी,अरुण तिवारी, दिनेश दुबे,मनोज राय,प्रेमलता राय, संजीव रिछारिया, शशिभूषण सिंह, जितेन्द्र राय, संजीव बाजपई, संजय सिंह यादव, हेमन्त सिंह गौर,मनोज कड़ा, जितेन्द्र रिछारिया, मोहित त्रिवेदी, मनोहर लाल केवट आदि का सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से झांसी के प्रमुख समाजसेवी नीलेश बुधौलिया, सोम तिवारी, वीरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे l

Jhansidarshan.in