• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*एट कोंच शटल ट्रेन को संचालित किये जाने की राज्यमंत्री से मांग की*

*एट कोंच शटल ट्रेन को संचालित किये जाने की राज्यमंत्री से मांग की*

*कोंच*(जालौन)
भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया द्वारा उद्योग मंत्रालय स्थित ऑफिस में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा को सौंपे गये 3 सूत्रीय ज्ञापन देते हुए कहा कि कोविड-19 में संचालित ट्रेनों में बिना आरक्षण की यात्रा नहीं की जा सकती है कोरोना के कारण विगत 15 माह से बंद कोच रेलवे आरक्षण केंद्र के बंद रहने से कोच के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रेलवे आरक्षण केंद्र को पुनः अविलंब शुभारंभ किया जाए तथा एट कोच शटल ट्रेन के बंद रहने से कोच से झांसी कानपुर की ओर को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है एट कोच शटल ट्रेन को अति शीघ्र पुनः संचालित किया जाए तथा झांसी कानपुर रेल पथ पर संचालित ग्वालियर बरौनी मेल, साबरमती एक्सप्रेस एवं कुशीनगर एक्सप्रेस के एट जंक्शन पर कोरोना के कारण रेलवे द्वारा स्थगित किए गए ठहराव से कोच एट क्षेत्र के लाखों नागरिकों को दैनिक सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अतः यात्री हित में बरौनी ग्वालियर मेल, साबरमती एक्सप्रेस एवं कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेनों का एट जंक्शन पर पुनः स्टॉपेज शुभारंभ किए जाने की प्रभावी मांग की। क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने रेल मंत्री को प्रभावी पत्र लिखकर बरौनी ग्वालियर मेल ,साबरमती एक्सप्रेस एवं कुशीनगर एक्सप्रेस का एट जंक्शन पर पुनः ठहराव किए जाने एवं रेल प्रशासन से तत्काल फोन पर प्रभावी वार्ता करते हुए रेलवे आरक्षण केंद्र कोच का अति शीघ्र शुभारंभ तथा एट कोच शटल ट्रेन को अविलंब संचालित किए जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही अमल में लाए जाने वात कही ।

Jhansidarshan.in