• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एचआईवी/एड्स को लेकर जिला चिकित्सालय में पैरवी मीटिंग/कार्यशाला आयोजित

ByNeeraj sahu

Jan 10, 2025

एचआईवी/एड्स को लेकर जिला चिकित्सालय में पैरवी मीटिंग/कार्यशाला आयोजित

आज सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला चिकित्सालय झांसी द्वारा पूर्व नियोजित योजना के तहत एक पैरवी मीटिंग/कार्यशाला का आयोजन जिला चिकित्सालय झाँसी के सभागार कक्ष मे आयोजित किया गया।
इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रमुख मंडलीय अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ० पी०के० कटियार एवं डॉ० अंशुमान तिवारी उप जिला क्षयरोग अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ० एस० के० गुप्ता द्वारा किया गया।
सर्व प्रथम उपस्थित सभी अतिथियों का ग्रीन वेलकम किया गया, प्रमुख मंडलीय अधीक्षक डॉ० पी०के० कटियार द्वारा एचआईवी/एड्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को लेकर चर्चा की गई।
इसी क्रम मे डॉ० अंशुमान तिवारी उप जिला क्षयरोग अधिकारी ने एचआईवी/एड्स जैसी स्थिति से बचने के लिए चार कारणों एवं बचाव के बारे मे आम जनमानस को जागरूक करने की बात की गई।
डॉ० एस० के० गुप्ता द्वारा उपस्थित सभी सहभागियों को बताया है कि लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु कार्य को गति देना है जिसके लिए नियोजन बेहतर हो। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए एवं एचआईवी/एड्स जैसी स्थिति से लोगों को बचाया जा सकें।
डॉक्टर गोकुल प्रसाद वरिष्ट सलाहकार जिला चिकित्सालय झाँसी दुवारा एचआईवी के कारणों एवं बचावों पर चर्चा की गई एवं एचआईवी के बारे मे विस्तार से बताया।
डॉ रूपेश नामदेव जिला कार्यक्रम समन्वयक जिला क्षयरोग सेंटर झाँसी द्वारा एचआईवी/टीबी को समेकित करते हुए माइक्रो स्तर विस्तार से बताया गया। शैलेन्द्र यादव सीएसओ दिशा द्वारा एचआईवी अधिनियम 2017 के बारे मे विस्तार से बताया गया।
इसी क्रम अनिल कुमार गुप्ता एसएस मैनेजर द्वारा सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र की क्या भूमिका है, इसके बारे मे विस्तार से बताया गया। अवधेश कुमारी एसटीआई परामर्शदाता द्वारा यौन संचारित संक्रमण एवं यौन संचारित रोगों को लेकर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम मे अमित सक्सेना दिशा क्लस्टर झाँसी, दीप्ति, माधव,परमार्थ समाज सेवी संस्थान, आशीष मिश्रा सीएससी 2.0, समाज कल्याण विभाग, डीपीओ विभाग, आईसीटीसी, डीएसआरसी, पीपीटीसीटी, शिवेन्द्र प्रताप, हेमलता शर्मा किशोर/किशोरी परामर्शदाता, एनसीडी, एलटी, एएनएम, आशा, विध्यावती नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट, हाफ़िज़ सिध्दकी के स्टूडेंट्स एवं संभ्रांत नागरिक, हितग्राही, एवं सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र का समस्त स्टाफ ने अपनी सभागिता सुनिश्चित की गई। अंत मे उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों का सम्पूर्ण सुरक्षा मैनेजर अनिल कुमार गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त कर मीटिंग का समापन किया गया।

Jhansidarshan.in