• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उसी स्थान पर बनेगा अयोध्यापुरी का शिव दुर्गा मंदिर- अंचल अडजरिया….

By

Aug 18, 2020

उसी स्थान पर बनेगा अयोध्यापुरी का शिव दुर्गा मंदिर- अंचल अडजरिया

झांसी। पिछले एक माह से अयोध्यापुरी स्थित शिव दुर्गा मंदिर में किये जा रहे अतिक्रमण के विवाद का निपटारा सोमवार को हुआ। अतिक्रमण की सूचना पर नगर निगम की टीम व राष्ट्रभक्त के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम करनल वाजपेई सहित पूरा अमला, राष्ट्रभक्त के जिला अध्यक्ष पुरुकेश अमरया, जिला संयोजक छोटू कुशवाहा ,अमर रायकवार, अरुण कुशवाहा ,योगेंद्र कुशवाहा मोहल्ला कमेटी के सदस्यगण व दूसरे पक्ष के बृजेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, पत्रकार जसवंत आदि से बातचीत के द्वारा तय किया गया की शिव दुर्गा मंदिर को पीपल के पेड़ के पास यथावत बनाकर जीर्णोद्धार किया जाएगा। मोहल्ले के लोगों ने 19 अगस्त से निर्माण कार्य शुरू करने का तय किया गया। अंचल अडजरिया ने बताया कि स्टाम्प पर लिखा-पड़ी की जा रही है बाकी बची हुई भूमि पर सुरेश कुशवाहा का मकान का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर वही पर रहेगा, पीपल का पेड़ भी यथावत रहेगा, कुआ रहेगा, कुए के पीछे एक छोटे कमरे का निर्माण मंदिर के सामग्री रखने हेतु किया जायेगा।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed