• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*उच्च माध्यमिक विद्यालय गरौठा में बी एड प्रशिक्षणार्थियों का समापन समारोह संपन्न:रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

*उच्च माध्यमिक विद्यालय गरौठा में बी एड प्रशिक्षणार्थियों का समापन समारोह संपन्न:रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कस्बा के उच्च माध्यमिक विद्यालय गरौठा में डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज की बीएड प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया।
जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बी ई ओ बामौर कपूर सिंह परिहार रहे वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर अखिलेश पिपरैया समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं सहित कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वही जिन छात्राओं ने पोस्टर, मेहंदी, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं मैं भाग लिया था उन सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एवं मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह बीएड की छात्राओं द्वारा प्रदान किया गया।
वहीं कार्यक्रम में भानु प्रताप पवन कुमार अतुल गौर लोक भूषण संजय सिंह नीलम सुजीता सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।

Jhansidarshan.in