• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

इस आकर्षक ढंग से मनेगी झाँसी की रानी-राजा की 176 वी वैवाहिक वर्षगाँठ:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | महाराजा गंगाधर राव तथा महारानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 176 वी वर्षगाँठ इस बार झाँसी नगरी में भव्य रूप से मनाई जायेगी | मेहंदी, संगीत की रश्मों के साथ साथ इस बार शोभायात्रा में शामिल एक बग्गी पर सवार राजा रानी के स्वरूप नगर का भृमण करेंगे |
आयोजन समिति के सचिव गजानन खानवलकर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई को गणेश मंदिर में रानी राजा के विवाह का संगीत तथा मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा | 19 मई को सुबह 9 बजे से “दुल्हन के वेश में रानी” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा | उन्होंने बताया कि 19 मई कि शाम 05:30 बजे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज से शोभायात्रा निकाली जायेगी | जो नगर के विभिन्न मार्गों का भृमण करते हुए गणेश मंदिर पर समाप्त होगी | इसके साथ रात में अखिल भारतीय संगीत समारोह का आयोजन किया जाएग | जिसमे देशभर से पधारे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे | 20 मई को चित्रकला में अव्वल आये विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा |
इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश पाठक, उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, वरिष्ठ समाजसेवी मनमोहन गेड़ा, जगमोहन बडौनिया, दीपक कश्यप, दीपक साहू, विशेषांक तिवारी, पियूष रावत आदि उपस्थित रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू
Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed