• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*आदर्श नगर पंचायत गरौठा में नहीं है (पेशाबघर) की कोई व्यवस्था*

*आदर्श नगर पंचायत गरौठा में नहीं है (पेशाबघर) की कोई व्यवस्था*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

गरौठा झॉसी।। कस्बा गरौठा में तहसील एवं आदर्श नगर पंचायत होने बाद भी कस्बा गरौठा में नहीं है मूत्रालय की कोई व्यवस्था। तहसील गरौठा में बाहर से आने वाले यात्रियों एवं अन्य लोगों को मूत्रालय के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है वहीं दूसरी ओर कस्बा के दुकानदारों को भी इस मुसीबत का सामना करना पड़ता है। कहने को तो तहसील गरौठा में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के होने के बाद भी नहीं जाता किसी अधिकारी का इस ओर ध्यान कस्बा गरौठा नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत कहलाई जाती है लेकिन यहां की हकीकत कुछ और है यहां अधिकतर कार्य कागजों में पूरे होते हैं पर हकीकत में नहीं कस्बा वासियों एवं व्यापारियों ने नगर पंचायत गरौठा में पेशाब घर बनवाए जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in