• Sat. Apr 4th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में थाना रक्सा पुलिस द्वारा 1560 लीटर अवैध शराब बरामद

By

Apr 6, 2021

झाँसी l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी रोहन पी कनय के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी के सतत पर्यवेक्षण एवं कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रक्सा पुलिस टीम द्वारा ग्राम परवई में दबिश देकर 1560 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी । थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर, इस कार्य में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है एवं उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही संपादित की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर, संबंधित स्थानों पर दविश देकर, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।

Jhansidarshan.in