• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अब बेरोजगार नहीं रहेगी पायल और काजल:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | उत्तर प्रदेश जिला महिला व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष अपर्णा दुबे की अध्यक्षता में आज महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से दो महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गयी |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एक अच्छा प्रयास है | अध्यक्ष अपर्णा दुबे द्वारा पिछले तीन महीनो से पायल और काजल को सिलाई प्रशिक्षण दिलवाया जा रह था और जब बे सिलाई कार्य में दक्ष हो गयी तो महिला व्यापार मंडल द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गयी |
इस अवसर पर ज्योति मल्होत्रा, कविता माहेश्वरी, ममता पचौरी, राखी जैन, दीपिका शर्मा, आरती कुशवाहा उपस्थित रही | मधु कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया |

 

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in