• Sat. Apr 4th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अन्ना जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान को देखते हुए आज दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गरौठा को- रिपोर्ट- मुवीन खान गरौठा-


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u684896368/domains/jhansidarshan.in/public_html/wp-content/themes/newses/single.php on line 83

झांसी दर्शन न्यूज़

 

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

 

गरौठा झांसी| आज तहसील अंतर्गत ग्राम गुढ़ा के दर्जनों किसानों ने उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि| ग्राम में छुट्टा घूम रहे अन्ना जानवर फसलों को काफी नुकसान कर रहे हैं|
जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है किसान दिन-रात खेतों पर रहता है | किसानों ने कड़ी मेहनत करके अपने खेतों में फसलें बोई हैं|
इसके बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में अन्ना जानवर खेतों में घुसकर फसल को तहस-नहस कर रहै हैं|
जिन लोगों के जानवर छुट्टा घूम रहे हैं उनसे भी कई बार अपने जानवरों को बांधने के लिए कहा लेकिन इस बारे में भी कोई नहीं सुनता|
वहीं ग्राम पंचायत गुड़ा के प्रधान द्वारा बनवाई जा रही गौशाला भी अधूरी पड़ी हुई है प्रधान द्वारा भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है|
अन्ना जानवरों से किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी गरौठा ने प्रार्थना पत्र देने आए किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि हम जल्द ही आपके गांव का निरीक्षण करेंगे ओर अधूरी पड़ी गौशाला का जल्द निर्माण किया जाएगा|
जिससे आप लोगों को परेशान ना होना पड़े और जिन लोगों के जानवर छुट्टा घूम रहे हैं उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएेगी| इस मौके पर दीपेंद्र सिंह हरगोविंद सिंह यादव रामसेवक छत्रपाल सिंह दशरथ श्रीवास ओमपाल सिंह रविराज पुष्पेंद्र धर्मेंद्र सिंह बृजेश कुमार लखनलाल शत्रुघ्न सिंह रविंद्र पाल सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in