• Sun. Apr 5th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अज्ञात कारणों से सब्जी मंडी में लगी भीषण आग//रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*

*अज्ञात कारणों से सब्जी मंडी में लगी भीषण आग//रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*

जालौन,मामला जनपद जालौन के कुठोंद से सामने आया है जहां देर रात अज्ञात कारणों के चलते सब्जी मंडी की दुकानों में आग लग गई।
देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
इस दौरान स्थानीय लोगों और सब्जी आढ़तियों ने पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी
तथा अपनी ओर से आग बुझाने में जुट गए।
आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में सफल हुए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी सब्जी मंडी की तीन दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया था।
लेकिन लोगों की सूझबूझ से शेष बची दुकानों को जलने से बचाने में कामयाब रहे।

रिपोर्ट- रविकांत द्विवेदी, जालौन,यूपी

Jhansidarshan.in