• Sat. Apr 4th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अज्ञात कारणों के चलते 16 वर्षीय युवती झूली फांसी पर*

By

Jun 1, 2022

*अज्ञात कारणों के चलते 16 वर्षीय युवती झूली फांसी पर*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा थाना गुरसराय अन्तर्गत ग्राम खैरो में 16 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया मौके पर पहुंची इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी बताया जा रहा है कि युवती मिनी कुशवाहा पुत्री राकेश कुशवाहा अपने छोटे भाई शिवम् के साथ चाचा चाची के पास ही रहती थी मिनी के माता पिता बचपन में ही दुनिया को अलविदा कह चुके थे। मिनी का एक मात्र सहारा उसके चाचा चाची ही थे। वहीं गांव वालों ने बताया कि युवती मिनी गुरसराय के बालिका खैर इंटर कॉलेज में 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी मिनी के चाचा चाची शादी के कार्यक्रम में सम्लित होने मऊ रानीपुर गए हुए थे। मौके पर दादा पुनू कुशवाहा उम्र लगभग 85 वर्ष व दादी 80 वर्ष ही घर पर थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया एवं मामला संदिग्ध दिखाई देने पर मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दे दी गई है। युवती की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है फॉरेंसिक टीम आने के बाद ही कुछ पता चला सकेगा।
खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वार कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है।

Jhansidarshan.in