• Sat. Oct 19th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग दवारा टिकट जाँच आय के माध्यम से स्थापित किया गया नया कीर्तिमान   

ByNeeraj sahu

Oct 2, 2024

 झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग दवारा टिकट जाँच आय के माध्यम से स्थापित किया गया नया कीर्तिमान   

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है | इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 के समाप्ति पर मंडल द्वारा अब तक की सर्वाधिक राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बना दिया गया है | मंडल दवारा वर्ष 2022-23 में बिना टिकट, बिना बुक्ड लगेज, अनियमित यात्रा, धूम्रपान व गंदगी फैलाने से जुड़े कुल 5.6 लाख प्रकरण दर्ज किये गए जिनसे जुर्माना स्वरुप ₹ 35.41 करोड़ रेल राजस्व वसूल किया गया, जो की पिछले वर्ष समान अवधि में अर्जित रु. 28.49 करोड़ से 24.32 प्रतिशत अधिक रहा ।

 

त्रिपाठी द्वारा उक्त उपलब्धि हेतु सभी टिकट जाँच कर्मियों को बधाई दी तथा 65 लाख से अधिक आय अर्जित करने वाले मुख्य टिकट निरीक्षक महेंद्र सिंह पटेल, शिव प्यारे लाल, सुरेश चन्द्र वैश्य, रविन्द्र कुमार राजन एवं सैयद अनवर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और आगे भी इसी प्रकार पूर्ण निष्टा व लगन से रेल सेवा हेतु प्रोत्साहित किया |

यात्रियों से अनुरोध है की कृपया उचित यात्रा टिकट के साथ यात्रा करें, रेल तथा रेल परिसर में धुम्रपान व गंदगी न फैलाए, बिना उचित कारण के अलार्म चैन न खेंचे और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें |

 

(2)

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि “वैशाखी” पर्व पर  तीर्थ यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या- 04004/04003 नई दिल्ली-अशोक नगर- नई दिल्ली अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है |जिसका विवरण निम्नवत है –

गाड़ी संख्या- 04004/04003 नई दिल्ली-अशोक नगर- नई दिल्ली अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन –

गाड़ी संख्या -04004 नई दिल्ली से दिनांक – 11.04.2023, मंगलवार = 01 फेरा

गाड़ी संख्या -04003 अशोक नगर से दिनांक – 15.04.2023, शनिवार = 01 फेरा

संरचना-  सामान्य कोच-20, एसएलआर कोच-02 = 22 कोच

समय एवं ठहराव-

गाड़ी संख्या -04004

नई दिल्ली-अशोक नगर

 

स्टेशन

गाड़ी संख्या -04003

अशोक नगर- नई दिल्ली

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
12.10 नयी दिल्ली 04.50
12.40 12.42 फरीदाबाद 04.10 04.12
Pass 13.15 पलवल Pass 03.50
15.05 15.10 आगरा 01.20 01.25
17.40 17.45 ग्वालियर 23.20 23.25
19.30 19.35 वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी 22.00 22.05
22.15 23.00 बीना 19.30 19.55
00.05 अशोक नगर 18.00