• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

चकबंदी समस्या समाधान हेतु ग्राम अदालत का आयोजन होगा- डीएम

ByNeeraj sahu

Oct 2, 2024
चकबंदी समस्या समाधान हेतु ग्राम अदालत का आयोजन होगा- डीएम
———————————————
झाँसी: जिलाधिकारी/ जिला उप संचालक चकबंदी  अविनाश कुमार ने सूचित किया है कि चकबंदी  आयुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 04 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात 12 बजे तहसील मऊरानीपूर के ग्राम – कचनेव मे ग्राम अदालत/चौपाल का आयोजन अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/ उप संचालक चकबंदी की अध्यक्षता में होगा।
      इसी प्रकार दिनांक 09 अक्टूबर बुधवार को प्रात 12 बजे तहसील झाँसी के ग्राम – बुढपुरा तथा अपरान्ह 02 बजे ग्राम हीरापूर मे ग्राम अदालत/चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
     जिलाधिकारी ने चकबंदी संबंधित अधिकारियों, चकबंदी लेखपाल को निर्देश दिए हैं कि चकबंदी के बिंदुओं पर किसानों की समस्याओं का समाधान/ प्रकरणों को निस्तारण करना सुनिश्चित करें।