• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ छापेमारी, पांच पर ठोका जुर्मानाःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ छापेमारी, पांच पर ठोका जुर्मानाः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

राठ। पालीथीन के खिलाफ स्थानीय प्रशासन बराबर छापेमारी कर रहा हैं। मंगलवार को तहसीलदार ने टीम के साथ नगर के कोटबाजार, चरखारी रोड आदि स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें पांच दुकानदारों के यहां से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद होने पर कार्यवाही की।
बीते 15 जुलाई से प्रदेश सरकार द्वारा 50 माइक्रान से पतली पालीथीन पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन पालीथीन के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी कर रहा है। मंगलवार को तहसीलदार रामानुज शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका व आपूर्ति विभाग की टीम ने प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ छापेमारी की। तहसीलदार ने बताया कि पांच दुकानों से एक किलो दो सो तीस ग्राम प्रतिबंधित पालीथीन बरामद हुई। जिस पर पांचों दुकानदारों के खिलाफ करीब आठ हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। बताया कि दोबारा पकडे़ जाने पर जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान है।

Jhansidarshan.in