पत्नी को लिवाने पहुंचे पति को ससुरालियों ने पीट कर किया घायलः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में पति से विवाद पर पत्नी अपना घर छोड़ कर अपने रिस्तेदारों के यहां रहने चली गई। खोजते हुए जब पति उसे लिवाने पहुंचा तो ससुरालियों से विवाद हो गया। विवाद होने पर ससुरालियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।
राठ कसबे के कांशीराम कालौनी निवासी आकाश पुत्र संतोष पासवान ने बताया कि बीते 8 जुलाई को उसकी पत्नी अंजली से विवाद हो गया था। झगडे़ के बाद पत्नी घर छोड़ कर नगर के डुमरियापुरा मुहल्ला निवासी अअने मामा घसीटा के यहां जाकर रहने लगी। खोजबीन के बाद उसे जानकारी हुई कि पत्नी अपने मामा के यहां पर है। बीते रोज वह अपनी पत्नी को लिवाने उसके मामा के यहां पहुंचा। जहां पर उक्त लोगों ने उसे लाठी डण्डों से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।