प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन करें 31 जुलाई तक
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल ने अवगत कराया है कि महिला व बाल विकास मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 18 वर्ष से कम के बच्चों द्वारा बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा पर्यावरण, कला और संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे बालक/बालिकाएं जिन्होंने बहादुरी सामाजिक सेवा पर्यावरण कला और संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है, वे भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट वेबसाइट http://awards.gov.in पर निर्धारित नियम एवं शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।