• Mon. May 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*झांसी में सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप 25 मई से, विभिन्न ब्लॉकों में होगा आयोजन*

ByNeeraj sahu

May 24, 2026
*झांसी में सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप 25 मई से, विभिन्न ब्लॉकों में होगा आयोजन*
*8वीं/10वीं पास युवाओं के लिए अवसर, चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद स्थाई रोजगार*
———————-
      भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एव जिला प्रशासन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पदों पर भर्ती कैंपो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिनांक 25 एवं 26 मई को ब्लॉक बबीना, 27 एवं 28 मई को ब्लॉक मऊरानीपुर, 29 एवं 30 मई को ब्लॉक बंगरा, 01 एवं 2 जून को ब्लॉक मोंठ, 03 एवं 04 जून को ब्लॉक बामौर, 05 एवं 06 जून को ब्लॉक गुरसरांय, 08 एवं 09 जून को ब्लॉक चिरगांव तथा 10 और 11 जून 2026 को ब्लॉक बडागांव में प्रातः 10:30 बजे से शाम 03 बजे तक भर्ती शिविरों का अयोजन किया जाएगा, जिसमें इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, चित्तौड़ का किला, ग्वालियर का किला, भोपाल मडदीप दैनिक भास्कर आफिस रतलाम उज्जैन महाकाल मंदिर खजुराहो का मंदिर आयोध्या राम मन्दिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल, गवालियार का किला, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि गुजरात, म० प्र० में 18000 से 22000 हजार की सैलरी पर रखा जाएगा। सुविधाः पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।
       इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 8वी 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, उंचाईं 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी दो फोटो एवं चयनित अभ्यार्थियों रजिस्ट्रेशन प्रोस्पेक्ट फार्म सम्बन्धी जानकारी वेबसाइट www.ssciindia.com पर देख सकते हैं और भर्ती सम्बन्धी जानकारी संतोष कुमार रीजनल ट्रेनिंग सेंटर नीमच म०प्र० के मोबाइल नंबर 7089869892, 8953619280 से ले सकते हैं।
Jhansidarshan.in