• Mon. May 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

 औद्योगिक विकास मंत्री जी करेंगे बीडा एवं झांसी नोड डिफेंस कॉरिडोर की समीक्षा 24 मई को*

ByNeeraj sahu

May 24, 2026
 औद्योगिक विकास मंत्री जी करेंगे बीडा एवं झांसी नोड डिफेंस कॉरिडोर की समीक्षा 24 मई को*
*अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग भी जनपद झांसी भ्रमण पर रहेंगे*
——————-
        झांसी: मा० औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” जी दिनांक 24 मई 2026 को जनपद झांसी भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी झांसी पहुंचकर बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
       मा0 मंत्री जी दिनांक 24 मई को पूर्वाह्न 11 बजे बीडा कार्यालय, झांसी पहुंचकर अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 02 बजे ग्राम गेड़ा कबूला, तहसील गरौठा में झांसी नोड डिफेंस कॉरिडोर की समीक्षा बैठक एवं स्थल निरीक्षण करेंगे।
      मा0 मंत्री जी मध्य प्रदेश स्थित दतिया में माँ पीताम्बरा शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन के पश्चात सायं ललितपुर पहुंचेंगे। दिनांक 25 मई को मा0 मंत्री जी बल्क ड्रग फार्मा पार्क, ललितपुर का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक करेंगे।
      अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग श्री आलोक कुमार का जनपद झांसी भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 23 मई 2026 को कानपुर से प्रस्थान कर सायं झांसी पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
        दिनांक 24 मई 2026 को प्रातः सर्किट हाउस से प्रस्थान कर अपर मुख्य सचिव बीडा (बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण), झांसी में मा० औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक एवं औद्योगिक क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत ग्राम गेड़ा कबूला, तहसील गरौठा में झांसी में डिफेंस कॉरिडोर झांसी नोड की समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण करेंगे।
Jhansidarshan.in